टीम बीआरजी का फिर देशभर में जलवा, 20 अप्रैल रहा ऐतिहासिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम बीआरजी का फिर देशभर में जलवा, 20 अप्रैल रहा ऐतिहासिक

-गुरुग्राम, नोएडा, प्रयागराज और दिल्ली में लहराया परचम -रविवार को चार अलग-अलग शहरों में धावकों ने जीते मेडल, पेश की फिटनेस और देशभक्ति की मिसाल

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- 20 अप्रैल रविवार का दिन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (टीम बीआरजी) के लिए ऐतिहासिक रहा। गुरुग्राम, नोएडा, प्रयागराज और नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न दौड़ आयोजनों में बीआरजी के धावकों ने भाग लेकर न सिर्फ पदक अपने नाम किए, बल्कि ‘मिशन फिट बहादुरगढ़’ और देशभक्ति के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया।

गुरुग्रामः अनंतराज 10 किमी. चैलेंज में बीआरजी का दबदबा
गुरुग्राम में आयोजित अनंतराज 10 किमी चैलेंज में करीब 1200 धावकों ने भाग लिया, जिनमें से 75 से अधिक धावक टीम बीआरजी से थे। टीम लीडर दीपक छिल्लर के नेतृत्व में बीआरजी ने दमदार प्रदर्शन किया।

हीना फोगाट: महिला वर्ग में द्वितीय स्थान
संजू, सैनी, विहान छिल्लर: अडंर 18 – 5 मील में प्रथम स्थान
तनय कलकल: अडंर 18 – 5 मील में तृतीय स्थान
धर्मवीर: पुरुषो में 45$ – 5 मील में प्रथम स्थान
किरण नरूला: महिलाओ मे 35$ आयु में – 5 मील में प्रथम स्थान
सरिता दास: महिलाओ 45$ – 5 मील में तृतीय स्थान

बच्चों की 1 मील दौड़ में भी बीआरजी चमका
सुनाक्ष:
प्रथम स्थान
पक्ष: द्वितीय स्थान
प्रतियोगिता में अभिषेक माथुर, अमृत कौर, अनुराग गोयल, अरुण विजयरान, वैभव छिल्लर, नितिमा कौशिक, शलभ खरे, राजेश कुमार, सुबोध चौरसिया समेत सैकड़ों धावकों ने टीम बीआरजी की उपस्थिति को गौरवमयी बनाया।

नोएडा डीएलएफ माल: सीनियर कैटेगरी में बीआरजी का जलवा
नोएडा में आयोजित 5 और 10 किमी दौड़ में भी बीआरजी के दिग्गज धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गुलाब सिंह: 10 किमी ओपन में तृतीय स्थान
राजेन्द्र सिंह बावा: 50$ वर्ग -5 किमी में प्रथम स्थान
शमशेर सिंह: 50$ वर्ग -5 किमी में द्वितीय स्थान
राजेश रघुवंशी: 50$ -10 किमी में तृतीय स्थान

प्रयागराज हाफ मैराथन
रविवार को ही प्रयागराज में आयोजित 10 किमी दौड़ में शलभ खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बीआरजी का नाम रोशन किया। उनके साथ त्रिलोक और अभिजीत ने भी इस आयोजन में सहभागिता कर बीआर जी की उपस्थिति दर्ज कराई।

दिल्ली सोल्जराथॉन: जवानों को समर्पित बीआरजी की भावनात्मक दौड़
नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) में आयोजित “दिल्ली सोल्जराथॉन 2025” में देशभक्ति से ओतप्रोत 3500 धावकों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 60 सदस्यों ने इसमें भाग लेकर सैनिकों के सम्मान में दौड़ लगाई।
कर्नल कृष्ण बधवार: 50$ कैटेगरी -10 किमी में प्रथम स्थान
रणबीर सांगवान: 50$ कैटेगरी -10 किमी में तृतीय स्थान

विशेष सम्मानः
टीम लीडर दीपक छिल्लर (दिल्ली फिटिस्तान कैप्टन) और डा. किरण छिल्लर को समाज में फिटनेस के लिए किए गए कार्यों के लिए “मोमेंटो“ देकर सम्मानित किया गया।

“सूट और साड़ी रन“: महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहलः
डा. किरण छिल्लर, क्यारा, पिंकी, सुमन मलिक और ललिता पांडे ने पारंपरिक पोशाक में दौड़ पूरी कर महिलाओं के लिए फिटनेस का प्रेरक संदेश दिया।
टीम के अन्य धावकों सत्यवान डागर, रजत कौशिक, मास्टर अथर्व कौशिक, नीरज, नरेंद्र जांगड़ा, ब्रह्म प्रकाश मान, रविंदर दहिया, अतुल उपाध्याय, अशोक शर्मा, अभय टेटे, गिरीश, नवीन सहित सभी ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

टीम बीआरजी का संदेशः
“हम सिर्फ मैडल के लिए नहीं दौड़ते, हम दौड़ते हैं जवानों के सम्मान में और समाज को फिट रखने के लिए।”
“गर्व से दौड़ो, सम्मान के लिए दौड़ो- जय हिंद!”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox