मानसी शर्मा / – भारत की सरजर्मी पर इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 28 रनों से हरा दिया है। वहीं दूसरा मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में जहां एक तरफ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वहीं दूसरी तरफ टीम में एक धमाकेदार बल्लेबाजी की एंट्री हुई है।
दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा और केएल राहुल उपलब्ध नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम में सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।इसके अलावा बीसीसीआई ने एक अतिरिक्त खिलाड़ी को टीम शामिल किया है। सौरभ कुमार को टीम इंडिया में शमिल किया है। वहीं आवेश खान टच में रहेंगे। वह इस समय मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे है।
लंबे इंतजार के बाद टीम में मिली जगह
वहीं काफी लंबे समय से समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को आखिरकार टीम इंडिया में जगह मिली ही गई। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं? इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उम्मीद की उन्हें अंतिम-11 में खेलने का मौका मिल सकता है। अगर उन्हें दूसरे टेस्ट मैच खिलाया गया, तो उनका पहला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान/रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।


More Stories
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य