टिहरी/अनीशा चौहान/- टिहरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-खाड़ी पर चम्बा के नजदीक नगणी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। घनसाली के घुत्तू से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस आम सेरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
अतिरिक्त एम्बुलेंस भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी