
नई दिल्ली/- टाटा मोटर्स ने आज पुणे में अपनी रंजनगांव फैक्ट्री से नेक्सॉन की 4 लाख वीं यूनिट के रोल-आउट का जश्न मनाते हुए इस गाड़ी के नए एक्सजेड$(एल) वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हालांकि इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने पुणे में अपनी रंजनगांव फैक्ट्री से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली भारत की पहली कार नेक्सॉन की 4 लाख वीं गाड़ी को रोल-आउट किया।
नेक्सॉन ब्रांड की जबरदस्त सफलता के साथ कंपनी ने अपने 3 लाख गाड़ियों को बेचने के बाद केवल सात महीनों में ही 4 लाख पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है। टाटा नेक्सॉन सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी के रूप में उभरी है।
कीमत
टाटा नेक्सन की कीमत 7.54 लाख रुपए से शुरू होती है और 11.94 लाख रुपए तक जाती है।
इंजन
टाटा नेक्सान बाजार में कुल पेट्रोल, डीजल इंजन और ईवी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की दमदार पावर और 170 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वर्जन में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
फीचर्स
इसमें कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो कि इसे अन्य मॉडलों की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसमें 7 इंच का ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर , कॉनर्रिंग फॉग लैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा