
मानसी शर्मा /- हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद वहां सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है। इस बीच अंबाला कैंट सीट से लगातार 7वीं बार विधायक चुने गए हरियाणा के सीनियर भाजपा नेता अनिल विज ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। अनिल विज और जेपी नड्डा के बीच इस मुलाकात के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा तक तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी है।
नड्डा से अनिल विज ने की मुलाकात
अनिल विज की गिनती बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं में होती है। वो अकसर अपनी बात को बेबाक तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। अनिल विज और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी हरियाणा कैबिनेट में एक बार फिर से वापसी हो सकती है। इससे पहले वह मनोहर लाल सरकार में गृह मंत्री थे। लेकिन जब नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब अनिल विज ने शपथ नहीं ली थी। उस समय से लेकर अब तक वह केवल बतौर विधायक काम कर रहे थे। अब अंबाला कैंट से जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर से उनके कैबिनेट में आने की चर्चा है। हरियाणा बीजेपी में कई लोग दबी जुबान में विज को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। खुद अनिल विज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दांवा ठोक चुके हैं। हालांकि, ये बात ओर है कि उन्होंने बाद में यह कहकर अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया कि यह उनकी नहीं बल्कि समर्थकों की राय है।
17 अक्टूबर नायब सैनी लेंगे शपथ
बता दें कि नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। नायब सैनी के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बीजेपी ने इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। बीजेपी की हरियाणा विधानसभा चुनाव में ये लगातार तीसरी जीत है।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण