नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देते हुए 10 बेड की अत्याधुनिक मेडिकल ICU का लोकार्पण किया गया। साथ ही GI HD वीडियो एंडोस्कोपी सुइट का शुभारंभ और एकीकृत आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। यह पहल केवल अस्पताल में सुविधाएँ बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपचार, जांच, रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीते एक वर्ष के दौरान दिल्ली के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले हैं। नए OPD ब्लॉकों का निर्माण, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, और आमजन तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित की गई है। आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को उनके घर के नजदीक निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
इसी अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, जिससे दिल्ली भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी। राजधानी में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत जीटीबी अस्पताल से की गई। अगले तीन महीनों में दिल्ली के 600 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और लगभग 4000 विशेष टीकाकरण सत्रों के जरिए करीब 1.6 लाख बालिकाओं को HPV टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त भविष्य का संकल्प है।
इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट सहयोगी मनोज तिवारी, विधायक संजय गोयल, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। दिल्ली को देश की स्वास्थ्य राजधानी बनाने के संकल्प के साथ सरकार व्यापक और जनकेंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Asha Bhosle Death: संघर्ष दौर से गुजरी आशा ताई ने 20 अलग भाषाओं में सिंगिंग को दी नई पहचान और बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड