जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को दिया गया जनगणना-2021 का प्रशिक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को दिया गया जनगणना-2021 का प्रशिक्षण

धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जनगणना 2021 हेतु जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण लघु सचिवालय सभागार में नगराधीश संजीव कुमार की अध्यक्षता में आरंभ हुआ। जनगणना निदेशालय से दिनेश रैगर व इन्द्र सिंह ने जनगणना के कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मार्च माह में जनगणना कार्य के लिए 30 फिल्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संजीव कुमार ने कहा कि इन फिल्ड ट्रेनर्स द्वारा अप्रैल माह में 2277 प्रगणकों तथा 379 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली के संबंध में बताया गया। सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना कर्मियों का पंजीकरण, प्रशिक्षण बैचों का सृजन, मोबाइल मोड़ में आकड़े एकत्रीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मानदेय आदि सभी भुगतान सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से पीएफएमएस की सहायता से किए जाएंगे। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 15 जून के दौरान किया जाएगा। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर भी अद्यतन किया जाएगा। डिजिटल मोड पर करवाई जा रही है जहां प्रगणकों द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोबाइल एप पर आकड़े एकत्रित किए जाएंगे। मोबाइल एप पर आंकड़े इकठ्ठे होने पर जनगणना आकड़े समय पर जारी किए जा सकेंगे। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य 9 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के दौरान किया जाएगा तथा रिवीजन राउड एक मार्च से पांच मार्च 2021 के दौरान किया जाएगा। दिनेश रैगर ने बताया कि जनगणना की सभी गतिविधियों और प्रगति को सीएमएमएस पोर्टल, जो कि इसी कार्य के लिए विकसित और डिजाईन किया गया है, पर पर्यवेक्षित किया जा सकेगा। जनगणना-2021 की गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की प्रक्रिया एवं अनुवीक्षण में सीएमएमएस पोर्टल मुख्य भूमिका निभाएगे। इस अवसर पर जिला साख्यिंकी अधिकारी बीएस छोक्कर, ईओ नप मनोज यादव, तहसीलदार रेवाडी प्रदीप देशवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox