जाफ्फरपुर पुलिस ने पकड़े दो चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाफ्फरपुर पुलिस ने पकड़े दो चोर

-पुलिस ने दो वाहन चोरी के मामले हल होने का किया दावा -आरोपी दलबीर उर्फ सोनू पहले से 03 आपराधिक मामलों में शामिल जबकि आरोपी नरेश उर्फ टिंकू 02 आपराधिक मामलों में शामिल -पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक और तीन चोरी मोबाइल फोन किए बरामद


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के जाफरपुर थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो कुख्यात चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के तीन मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी दलबीर 3 व आरोपी नरेश 2 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
                        डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एसीपी छावला मनोज मीणा व एसएचओ गिरीश कुमार की अध्यक्षता में हवलदार नीरज कुमार, मनोज कुमार, जसवंत, सिपाही रविंदर और महिला सिपाही नेहा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रावता मोड़ पर जांच कर रहे थे तभी उन्होने मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देखा। टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन सतर्क टीम ने बैरिकेड्स लगा कर उन्हे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी सही जवाब नही दे पाये तो पुलिस ने मोटरसाईकिल की जांच की तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से चोरी के तीन मोबाईल फोन भी बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दलबीर उर्फ सोनू पुत्र हंसराज निवासी चोद्रन पान्ना, वीपीओ बादली, जिला झज्जर व नरेश उर्फ टिंकू पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम बाड़सा, तहसील बादली, जिला झज्जर के रूप में की है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ में दो वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox