जवानों के परिवारों को 8 हजार की आर्थिक सहायता का निर्णय स्वागत योग्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जवानों के परिवारों को 8 हजार की आर्थिक सहायता का निर्णय स्वागत योग्य

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने की डीजी बीएसएफ के निर्णय की तारीफ, जवानों में खुशी की लहर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बीएसएफ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना ने सरहदी चैकीदारों बीएसएफ बांकुरों के मरणोपरांत सलामी और साथ ही जरूरतमंद परिवारों को 8 हजार रूपये की वित्तिय सहायता देने का निर्णय किया है। डीजी के इस निर्णय को आजादी के बाद बीएसएफ के जवानों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने इसका स्वागत करते हुए डीजी के निर्णय की तारीफ की है। वहीं बीएसएफ के 20 लाख जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने डीजी के इस निर्णय का स्वागत किया है।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हम सरहदों की पहली रक्षा पंक्ति के डीजी बीएसएफ श्री राकेश अस्थाना जी के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। उन्होने डीजी की तारीफ करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा मसीहा आया जिसने सरहदी चैकीदारों बीएसएफ बांकुरों के मरणोपरांत सलामी और साथ ही जरूरतमंद सिपाही के परिवारों को 8 हजार रुपए वित्तिय सहायता राशि मुहैया कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि जवानों द्वारा पूरी जिंदगी बॉर्डर पर देश सेवा करने के उपरांत जब घर जाता है और अगर आखिरी वक्त मौत आने पर उसको इस तरह का सम्मान एवं सलामी मिलती है तो इससे बड़ा तिरंगे का सम्मान भला और क्या हो सकता है।
यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन पुलवामा शहीदों को जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। जवान को अंतिम समय पर सलामी गारद देने के डीजी बीएसएफ के आदेश से 20 लाख पैरामिलिट्री फोर्स के परिवार तहेदिल से इस्तकबाल करते हैं। उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि बाकि सुरक्षा बलों के डायरेक्टर जनरल भी जवानों की शहादत के लिए इसी तरह के सम्मान के आदेश जारी करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox