नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्करे तय्यबा के टाप कमांडर बासित डार समेत तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों में से एक के ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का स्थानीय मोस्ट वांटेड कमांडर होने का संदेह है।

आतंकवादियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकी है। उसने बताया कि कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में सोमवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। आतंकवादी कथित तौर पर एक घर के अंदर छिपे हुए थे।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारर्वाई में गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण रात में अभियान को रोक दिया गया। सुबह होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ अभियान फिर शुरू हुआ, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर कहा, ‘‘अब तक आतंकवाद विरोधी अभियान में मारे गये दो आतंकवादियों के शव बरामद किये गये हैं। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।’’ कुलगाम में मुठभेड़ की यह घटना ऐसे समय हुई जब कश्मीर में आम चुनाव होने जा रहे हैं। श्रीनगर संसदीय सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकि बारामूला और अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए क्रमशः 20 और 25 मई को चुनाव होंगे।



More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन