छठ पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छठ पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

मानसी शर्मा /-   राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा हैं, वहीं रात और सुबह के समय लोगों को ठंड का महसूस हो रहा हैं। वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।    

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय का तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध रहने वाली है, लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD ने मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज बारिश होने की संभावना होने वाली है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 8 से 10 नवंबर के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने कहा कि आज सुबह के समय उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

छठ पर कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली, यूपी और बिहार में छठ पूर्व की शुरूआत हो चुकी है। इन दिनों मौसम विभाग ने बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई है। हालांकि, दिल्ली,यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में धुंध रहने की संभावना जताई है। बिहार में बादल बिल्कुल साफ रहने वाला है। वहीं कुछ शहरों में बादल छाए रहे सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox