चेहरे पर दर्द, दिल में उलझन.. प्रेमानंद महाराज से मिले बादशाह को मिला सुकून

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चेहरे पर दर्द, दिल में उलझन.. प्रेमानंद महाराज से मिले बादशाह को मिला सुकून

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  वृंदावन की पवित्र धरती पर मशहूर रैपर बादशाह हाल ही में पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बादशाह शांत और गंभीर मूड में गुरुजी के पास बैठे दिखे, जबकि उनके भाई ने जीवन और रिश्तों पर गहरा सवाल पूछा।सवाल था, “लोग सत्य सुनना चाहते हैं, लेकिन सच बोलने से रिश्ते टूट जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सत्य बोलने की इच्छा रहती है, पर सच बोलो तो लोग पीछे हट जाते हैं, इंसान टूट जाता है, न कर्म कर पाता है, न काम।”

गुरुजी ने जवाब में कहा, “सत्य की राह पर चलो, चाहे लोग छोड़ जाएं। असत्य पर चलने वालों का जाना जायज है। सत्यवादी के साथ भगवान होते हैं, और भगवान के साथ हो तो पूरा जमाना साथ चलने को तैयार रहता है।” इस जवाब ने न सिर्फ बादशाह के भाई को सुकून दिया, बल्कि बादशाह के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई।

बादशाह की साइलेंट वाइब्स, गुरुजी की बातों ने जीता दिल
वीडियो में बादशाह ने कुछ बोला नहीं, बस शांत भाव से गुरुजी की बातें सुनीं। उनके चेहरे की उदासी आखिर में मुस्कान में बदल गई, जैसे गुरुजी के शब्दों ने उनके मन को टच कर लिया हो। प्रेमानंद महाराज की सादगी और गहरी बातों का जादू यही है कि वो हर दिल को छू लेते हैं। बादशाह से पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी गुरुजी के पास पहुंचे थे। राज ने तो गुरुजी की किडनी की बीमारी सुनकर अपनी किडनी दान करने की बात कही, लेकिन गुरुजी ने विनम्रता से कहा, “मैं निडर हूं, भगवान पर पूरा भरोसा है। जब बुलावा आएगा, मैं तैयार हूं।”

प्रेमानंद महाराज: सभी के स्प्रिचुअल गाइड
प्रेमानंद महाराज आज के भारत में आध्यात्मिक वाइब्स के सुपरस्टार हैं। उनकी राधा-कृष्ण भक्ति और लाइफ चेंजिंग प्रवचन ऑनलाइन लाखों लोग सुनते हैं। विराट कोहली, मीका सिंह, हेमा मालिनी, रवि किशन जैसे सितारे उनके भक्त हैं। डिजिटल युग में गुरुजी का ये स्वैग उन्हें युवाओं का फेवरेट स्प्रिचुअल गाइड बनाता है। वृंदावन में उनकी शरण में पहुंचने वाले हर सवाल का जवाब वो प्रेम और सत्य के साथ देते हैं, जो जिंदगी को नई दिशा दे जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox