चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने घटाई प्रधानमंत्री पद की गरिमा- खड़गे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने घटाई प्रधानमंत्री पद की गरिमा- खड़गे

-कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रचार में मुद्दे पीछे छूटे, पीएम ने सिर्फ खुद को किया महिमा मंडित

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान  बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे जनता के मुद्दों को पीछे धकेला और सिर्फ विपक्ष पर निशाना साधकर खुद को महिमा मंडित करने का काम किया है। उन्होने पीएम पद पर रहते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तक करने में कोई कोरकसर नही छोड़ी।

         इस चुनाव में मोदी ने पूरी तरह से जनता को गुमराह करने का काम किया है और बेरोजगारी, महंगाई तथा दूसरे जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना आश्चर्य की बात है कि उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा जानकारी रिचर्ड एटनबरो की फ़िल्म से मिली है।
        खड़गे ने कहा,‘‘ श्री मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में जानती हैं और कई देशों में उनकी प्रतिमाएं है लेकिन पीएम मोदी कहते हैं कि उन्हें राष्ट्रपिता के बारे में जानकारी इस फ़िल्म से मिली है तो यह बहुत आश्चर्यजनक है और इससे यह भी साफ होता है कि उन्हें संविधान की कोई जानकारी नहीं है। महात्मा गांधी ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की और किसी वर्ग के प्रति उन्हें कभी कोई नफरत नहीं रही लेकिन मोदी जो राजनीति करते हैं उसमें नफरत रहती ही है। विवेकानंद स्मारक जाने या इस तरह के काम से जानकारी नहीं मिलती है, इसके लिए पढ़ना लिखना भी पड़ता है इसलिए श्री मोदी को राष्ट्रपिता की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए।’’

         कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर सोचती है और उनके समाधान के लिए काम भी करती है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस गरीबों के लिए कई योजनाएं लाई और उन्हें क्रियान्वित भी किया। किसानों की समस्या, महंगाई और जनता से जुड़े दूसरे मुद्दों को जनता के बीच में चुनाव के दौरान उठाया और जनता ने उनका खुलकर समर्थन भी किया है। इसके लिए कांग्रेस के नेताओं,कार्यकर्ताओं और इंडिया समूह के नेताओं ने जिस तरह से मुद्दों को उठाया है इसलिए उन्हें बधाई।
         उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछली 15 दिन के दौरान कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को बेहिसाब गालियां दी है। इस 25 दिनों के भाषण में उन्होंने 232 बार कांग्रेस का नाम लिया और खुद 700 से ज्यादा बार मोदी शब्द का इस्तेमाल किया, 421 बार मंदिर मस्जिद के बारे में बात की, 224 बार मुस्लिम और पाकिस्तान के बारे में बात की, 573 बार इंडिया समूह और विपक्षी दलों के बारे में बातें की लेकिन महंगाई तथा बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते बंद कर दिए। जो पैसा पार्टी को चंदा से मिला था उस अकाउंट को बंद कर दिया ताकि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इस पैसे का इस्तेमाल न कर सके। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ,‘‘मोदी सरकार ने संसद में भी मनमानी की है और विपक्षी दलों को बोलने नहीं दिया है। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित किया है
        उन्होने बिना बहस के विधेयक पारित करवाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी तरह से ध्वस्त करके तानाशाही का परिचय दिया है। अब उनका निशाना संविधान को खत्म करना है। यदि मोदी सरकार फिर सत्ता में आती है तो फिर लोकतंत्र का गला घोंटना तय है। ’’
         उन्होंने कहा कि मोदी ने जिस तरह से कांग्रेस के घोषणा पत्र को गलत तरीके से पेश किया है, इससे न सिर्फ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी घटाया है। यहां तक की खुद को भगवान से बड़ा माना है और उनके नेताओं ने यह बात सार्वजनिक रूप से कही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox