चुनावी मैदान में उतरेंगी लालू की बेटियां, RJD ने 6 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनावी मैदान में उतरेंगी लालू की बेटियां, RJD ने 6 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर

मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों घटकों में सीटों के लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी की तरफ से लड़ने वालों उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें सिंबल देने का काम शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, लालू यादव की बेटियां भी चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य दोनों को लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। आरजेडी की तरफ से मीसा भारती राज्यसभा की सांसद भी रह चुकी हैं। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पहले भी दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने दोनों बार ही उन्हें हार का सामना कर पड़ा।

सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं रोहिणी आचार्य

वहीं आरजेडी ने रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती हैं। रोहिणी आचार्य ने ही लालू यादव को बीते साल किडनी देकर उनकी जान बचाई थी।  इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विवादित बयान दिया था।

सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद ने रोहिणी का किडनी लेने के बाद ही उसे टिकट देने का फैसला किया। इस बयान के बाद बिहार एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। वहीं इस रोहिणी आचार्य ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि वो इन बातों का जवाब जनता की अदालत में देंगी।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र से मीसा भारती, बक्सर से सुधाकर सिंह, बांका से जयप्रकाश नारायण यादव, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव, उजियारपुर से आलोक मेहता, मुंगेर से गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को पार्टी का सिंबल भी मिल चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox