शराब घोटाले में नहीं मिली के कविता को राहत, 3 दिन तक बढ़ाई ED रिमांड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शराब घोटाले में नहीं मिली के कविता को राहत, 3 दिन तक बढ़ाई ED रिमांड

मानसी शर्मा / –  शनिवार (23 मार्च) को दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे EDने के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।जहां 26 मार्च तक के लिए उनकी ईडी हिरासत को बढ़ा दिया गया है। बता दें विता के वकील ने जमानत याचिका दायर की थी जिसपर ED ने मांग की थी कि के. कविता की 5 दिनों की हिरासत बढ़ा दी जाए। लेकिन उसके बाद कोर्ट ने 3 दिन तक के लिए रिमांड बढ़ा दी।

ED ने  कहा कि हमें के. कविता के दिए गए बयानों को लेकर उनको कंफ्रंट करवाना है, हम पहले ही बता चुके हैं कि उनकी भूमिका क्या थी। 100 करोड़ की रिश्वत देने उसने साजिश रची। ED ने कोर्ट में यह भी बताया था कि कविता के करीबी रिश्तेदार के हैदराबाद स्थित घर पर तलाशी ली जा रही है।

‘मेरी गिरफ्तारी अवैध है’

के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने परिवारवालों से मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि के. कविता अपने बेटों से कोर्टरूम के अंदर मिल सकती हैं। बता दें BRS नेता कविता ने अदालत में प्रवेश करने से पहले कहा था कि,’मेरी गिरफ्तारी अवैध है, अदालत में लड़ूंगी। बीते दिन शुक्रवार (22 मार्च) कोSC ने के. कविता को झटका देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था।

इस दिन किया था कविता को  गिरफ्तार

15 मार्च कोईडी ने कविता को  हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। उसी दिन कविता को दिल्ली लाया गया और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया। शनिवार (23 मार्च) को कविता की ईडी कस्टडी समाप्त हो रही थी। ईडी ने कविता पर आरोप लगाया था कि वो ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं जिसने आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox