चांद और मंगल ग्रह पर दौड़ेंगी एलटीवी, नासा ने की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चांद और मंगल ग्रह पर दौड़ेंगी एलटीवी, नासा ने की तैयारी

-चांद और मंगल ग्रह के कोने-कोने तक पंहुचेंगे अंतरिक्ष यात्री, नासा ने बनाया खास प्लान

सैन फ्रांसिस्को/शिव कुमार यादव/- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर टरेन व्हीकल (एलटीवी) डेवलप करने के लिए तीन कंपनियों इंटुएटिव मशीन्स, लूनर आउटपोस्ट और वेंचुरी एस्ट्रोलैब को चुना है। नासा ने कहा कि यह व्हीकल चंद्रमा पर एजेंसी के आर्टेमिस कैंपेन और मंगल ग्रह पर ह्यूमन मिशन की तैयारी के दौरान साइंटिफिक रिसर्च करने में मदद करेगा। ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के निदेशक वैनेसा विच ने कहा, ’हम चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए आर्टेमिस जनरेशन के लूनर एक्सप्लोरिंग व्हीकल के डेवलपमेंट की उम्मीद करते हैं।’

विच ने कहा, ’यह व्हीकल हमारे अंतरिक्ष यात्रियों की चंद्रमा की सतह का पता लगाने और एक्सप्लोर करने की क्षमता में काफी वृद्धि करेगा, साथ ही क्रू मिशन के बीच प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगा।’ नासा का मकसद आर्टेमिस वी के दौरान क्रू ऑपरेशन्स के लिए एलटीवी का इस्तेमाल शुरू करने का है। आर्टेमिस मिशनों के बीच, जब क्रू चंद्रमा पर नहीं होंगे तो एलटीवी जरुरत के मुताबिक नासा के वैज्ञानिक सपोर्ट के तौर पर दूर से काम करेंगे। वॉशिंगटन में नासा हेड क्वार्टर्स के चीफ एक्सप्लोरेशन साइंसटिस्ट जैकब ब्लीचर ने कहा, ’हम एलटीवी का इस्तेमाल उन लोकेशन की यात्रा के लिए करेंगे, जहां हम नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे एक्सप्लोर करने और डिस्कवरी करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।’ आर्टेमिस के जरिए, नासा चंद्रमा को एक्सप्लोर करने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। नासा ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब चीन और रूस ने चांद से लेकर मंगल ग्रह तक पर फतह के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। चीन ने अपने कई मिशन भेजने की योजना बनाई है। चीन ने हाल ही में अपना एक वाहन चांद पर भेजा है। उसका रोवर पहले से ही चांद की सतह पर सक्रिय है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox