भारत ने किया अग्नि प्राइम न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफल प्रक्षेपण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने किया अग्नि प्राइम न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफल प्रक्षेपण

-सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर किया प्रक्षेपण

ई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश ने रक्षा के क्षेत्र में एक और अहम कामयाबी हासिल की है। सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के साथ मिलकर न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण किया है। यह टेस्ट 3 अप्रैल को शाम 7 बजे ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। टेस्ट के दौरान नई पीढ़ी की मिसाइल ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन को बनाए रखते हुए सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया।

इस टेस्ट को टर्मिनल प्वाइंट पर रखे गए दो डाउनरेंज जहाजों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात कई रेंज सेंसर के जरिये कैप्चर किए गए डेटा से पुष्टि की गई है। इस सफल लॉन्च को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ के प्रमुख के साथ ही भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ देखा।

एक साथ कई टारगेट पर हमला
इस न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल पर एमआईआरवी वॉरहेड को लगाया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता 1000-2000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल हाई इंटेसिटी वाले विस्फोटक, थर्मोबेरिक या न्यूक्लियर वेपन ले जाने में सक्षम हैं। मिसाइल पर 1500 से 3 हजार किलोग्राम के वॉरहेड लगाए जा सकते हैं।

इस मिसाइल का वजन 11 हजार किलोग्राम है। ऐसे में यह एक साथ कई टारगेट पर निशाना साध सकती है। इस मिसाइल को जल्द ही भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा। इस मिसाइल में सॉलिड फ्यूल का इस्तेमाल किया जाता है। अग्नि प्राइम टू स्टेज मिसाइल है। यह पिछले अग्नि के वर्जन से हल्की है। मालूम हो कि अग्नि 1 का परीक्षण साल 1989 में किया गया था। साल 2004 में जिस अग्नि मिसाइल को सेना में शामिल किया गया था उसकी मारक रेंज 700-900 किलोमीटर थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox