चंडीगढ़ में बिक रहे फल-सब्जियों में मिला खतरनाक मात्रा में लेड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ में बिक रहे फल-सब्जियों में मिला खतरनाक मात्रा में लेड

-स्वास्थ्य विभाग की जांच में चीजों में काफी अधिक मात्रा में लेड मिला, कार्रवाई करने की तैयारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- चंडीगढ़ में बिक रहे फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पाई गई हैं। एक जांच में इनमें लेड की मात्रा ज्यादा पाई गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा सेल की तरफ से सेक्टर 26 की सब्जी और फल मंडी से लिए गए नमूनों में लेड की मात्रा 2.5 मिलीग्राम प्रति किलो से अधिक पाई गई, जो शरीर के लिए कई प्रकार से खतरनाक है।
               पिछले 3 दिन में विभाग की तरफ से 60 नमूने लिए गए हैं। इनमें से काफी नमूनों में ऐसी ही स्थिति है। विभाग इसके लिए अब ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने की कोशिश कर रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जहां जहां से यह फल और सब्जी आते हैं, वहां की सरकार को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है। विशेषज्ञ इसकी वजह केमिकल से फल और सब्जियों को पकाना बता रहे हैं।

पंचकूला और मोहाली से हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने यह 60 नमूने लेकर इंटरस्टेलर टेस्टिंग सेंटर पंचकूला और पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर लैब मोहाली को भेजे, ताकि दोनों जगह की लैब रिपोर्ट का मिलान किया जा सके। इसमें दोनों ही जगह लगभग एक जैसे ही परिणाम प्राप्त हुए हैं।

शरीर के लिए काफी घातक लेड
अगर शरीर के खून में 80 माइक्रोग्राम या उससे ज्यादा लेड हो तो उससे बेचैनी और दौरे की समस्या उत्पन्न होती है। इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यह किडनी और ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है। गर्भावस्था के दौरान अगर महिला के शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाए तो, यह गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox