घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू में 12 जगहों पर छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू में 12 जगहों पर छापेमारी

- जम्मू कश्मीर में सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई

प्रियंका सिंह/- एनआईए ने जम्मू के 12 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक घुसपैठ मामले के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें आतंकवादियों की घुसपैठ और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की संलिप्तता का आरोप है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर की जा रही है। इस अभियान में ओवरग्राउंड वर्कर्स और हाइब्रिड आतंकवादियों के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। एनआईए समर्थकों और कार्यकर्ताओं के परिसरों में तलाशी ले रही है।

एनआईए ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर 24 अक्टूबर को भारतीय क्षेत्र में आतंकवादी घुसपैठ को लेकर मामला दर्ज किया था। इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। इससे पहले, नवंबर 2024 में भी एनआईए ने इसी संदर्भ में छापेमारी की थी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए थे।

यह कार्रवाई कश्मीर में आतंकवाद के नेटवर्क को नष्ट करने और घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के लिए की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox