गुरुग्रामः नए नमाज स्थलों पर बढ़ा टकराव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्रामः नए नमाज स्थलों पर बढ़ा टकराव

- हिंदू संगठनों ने किया नमाज रोकने का ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम शहर में शुक्रवार को खुले में नमाज पढ़ने को लेकर विवादित स्थानों पर टकराव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों ने शहर में किसी भी खुले स्थान पर नमाज नहीं पढ़ने देने का ऐलान किया है। वहीं, मुस्लिम एकता मंच ने सभी चयनित स्थानों पर नमाज पढ़ने की बात कही है। इसको लेकर सभी विवादित स्थलों पर नमाज के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
                हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने कहा कि पिछले तीन महीने से सेक्टर-47, 12ए, सेक्टर-18 के पार्क के बाद सेक्टर-37 में खुले में नमाज को लेकर कड़ा विरोध जताया गया है। अब शुक्रवार को शहर के किसी भी स्थान पर खुले में नमाज नहीं पढ़ने दिया जाएगा। प्रशासन को आगाह किया गया है कि खुले में नमाज पढ़ी गई तो इसका विरोध होगा। पिछले शुक्रवार को सेक्टर-37 में जिस तरह से हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया था।
                वहीं, इमाम संगठन हिंदू संघर्ष समिति के साथ समझौता कर छह स्थानों पर इस बार नमाज पढ़ने की बात कही। केवल मस्जिद और वक्फ बोर्ड की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ाएंगे। वहीं, गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल और मुस्लिम एकता मंच के हाजी शहजाद ने कहा कि शहर में 37 चिंहित स्थानों पर नमाज पढ़ने जाएंगे। विरोध होगा तो नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। बाकी पुलिस और जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर सुरक्षा की मांग की गई है।
                 गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को सेक्टर-37 में नमाज पढ़ने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस दौरान आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन सात लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और एक को गिरफ्तार कर लिया था।

’’शहर में नमाज वाले स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।’’ -दीपक साहरण, डीसीपी वेस्ट

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox