ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाईः बेटी ने दी मुखाग्नि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाईः बेटी ने दी मुखाग्नि

- बोली- पापा मेरे हीरो थे, लेकिन शायद यही किस्मत थी; ताबूत चूमकर रो पड़ीं पत्नी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ब्क्ै जनरल बिपिन रावत के साथ जान गंवाने वाले उनके सलाहकार ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। देश के इस जांबाज सिपाही के अंतिम संस्कार की तस्वीरें जिसने देखीं, अपने आंसू रोक नहीं पाया। अंतिम संस्कार के समय लिड्डर की पत्नी बार-बार उनके ताबूत को चूमकर रोती रहीं। इसके बाद लिड्डर की बेटी ने अपने बहादुर पिता को मुखाग्नि दी।


               ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी गीतिका ने कहा, ’यह मेरे लिए बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन मैं एक सैनिक की पत्नी हूं। हमें उन्हें हंसते हुए एक अच्छी विदाई देनी चाहिए। जिंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है, तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वे एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी।’ इसके बाद वे पूरे समय तिरंगे को सीने से लगाकर खड़ी रहीं।
               ब्रिगेडियर लिड्डर की बेटी आशना ने कहा, ’मैं 17 साल की होने वाली हूं, मेरे पिता मेरे साथ 17 साल तक रहे। हम उनकी अच्छी यादों के साथ जिएंगे। मेरे पिता हीरो थे, वे मेरे बेस्ट फ्रेंड थे। शायद किस्मत को यही मंजूर था। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में अच्छी चीजें हमारी जिंदगी में आएंगी। मेरे सबसे बड़े मोटिवेटर थे। यह पूरे देश का नुकसान है।’


लिड्डर की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, श्मशान घाट में भी वे अपनी मां को संभालती रहीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट पहुंचकर ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली कैंट में ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे छै। अजित डोभाल।
हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ब्रिगेडियर लिड्डर को श्रद्धांजलि देने आर्मी कैंट पहुंचे।
ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम संस्कार से पहले सेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह आर्मी के बेस अस्पताल से शंकर विहार में उनके आवास ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी पहुंचे। दिल्ली कैंट में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox