गुपचुप शादी के बाद Khan Sir ने दी भव्य रिसेप्शन पार्टी, तेजस्वी यादव संग मज़ेदार बातचीत वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुपचुप शादी के बाद Khan Sir ने दी भव्य रिसेप्शन पार्टी, तेजस्वी यादव संग मज़ेदार बातचीत वायरल

पटना/अनीशा चौहान/-  मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचाई, जिसकी खबर किसी को कानों-कान नहीं हुई। लेकिन 2 जून, सोमवार को उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जहां पहली बार उनकी पत्नी ए.एस. खान की सार्वजनिक उपस्थिति हुई। इस समारोह में बिहार की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

तेजस्वी यादव और खान सर की दिलचस्प बातचीत
रिसेप्शन के दौरान एक मज़ेदार पल तब आया जब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंच पर पहुँच कर मुस्कुराते हुए खान सर से सवाल किया –
“ब्याह कब हुआ?”

इस पर खान सर ने हंसते हुए जवाब दिया “अभी जो इंडिया-पाकिस्तान का कॉन्फ्लिक्ट चल रहा था, उसी बीच में सर! और मॉडल आप ही का था। बिल्कुल चुपचाप से शादी करनी है और बाद में बताना है।”

इस जवाब ने मंच पर मौजूद सभी मेहमानों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

खान सर ने आगे कहा –”हमने सोचा शादी कैसे करें, किसका स्टाइल कॉपी करें… तो आपका मॉडल कॉपी कर लिया। बस 12-13 लोग थे, जैसे आपने किया था।”

इसपर तेजस्वी यादव भी मुस्कुरा उठे और दोनों की यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

तेजस्वी यादव का ‘शादी मॉडल’ क्या है?
खान सर के जवाब का संदर्भ दरअसल तेजस्वी यादव की खुद की शादी से जुड़ा था। जनवरी 2021 में तेजस्वी यादव ने दिल्ली के सैनिक फ़ार्म में बेहद सादगी से और गुप्त तरीके से शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी की जानकारी काफी समय बाद सार्वजनिक हुई थी।

ठीक उसी तर्ज़ पर खान सर ने भी मई 2025 में अपनी शादी गुप्त रूप से की। एक लाइव क्लास में उन्होंने बताया कि उस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उन्होंने निजी रूप से शादी करने का निर्णय लिया।

रिसेप्शन में शामिल हुए VVIP मेहमान
इस भव्य रिसेप्शन में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें शामिल थे:

बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन

इसके अलावा शिक्षा जगत से जुड़े लोग, मीडिया प्रतिनिधि और खान सर के हजारों छात्र भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। इस शानदार समारोह ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox