नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने माननीय उप राज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली के ग्रामीण व शहरीकृत गांवों में बने सामुदायिक भवन, बरातघरों को गांव वासियों को सौंपा जाए। ताकि वह खुद उसकी देखरेख कर सके और अपने सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यों को कर सकें।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की भलस्वा गांव में ब्लाक विकास अधिकारी नॉर्थ दिल्ली सरकार द्वारा आलीशान बारात घर को 4,5 साल पहले बनाया गया था। जोकि 2020 में डीडीए को स्थानांतरित किया गया। लेकिन इसके बंद रहने के कारण हालात खराब होते देख डीडीए को कहा गया तो जवाब दिया कि हमें इसकी चाबी ब्लाक विकास अधिकारी द्वारा नहीं मिली है। इसको लेकर दोनों विभाग में पत्राचार चल रहा है।

पंचायत संघ ने कहा की जो भवन 4,5 साल पहले बन गया था। उसको गांव वालों को क्यों नहीं सुपुर्द किया गया। ताकि इसका उपयोग होता। अब हालात इसके असामाजिक तत्वों ने खराब कर दिए हैं। इस बारातघर को नुकसान दिल्ली सरकार, डीडीए की लापरवाही के कारण हुआ है। जबकि इसके निर्माण में जो पैसा लगा था वह भी भलस्वा गांव की ग्राम सभा भूमि का था। जो गांव के विकास पर खर्च होना था।
पंचायत संघ के प्रमुख सुनील शर्मा व 360 गांव सर्व खाप के सुरेश शौकीन ने कहा कि इन सभी बातों को लेकर गांव में आक्रोश बढ़ रहा है कि हमारी ही भूमि हमारा ही पैसा लेकिन फिर भी सुविधाओं से वंचित। पंचायत संघ का कहना है कि भलस्वा गांव के बारातघर को जल्द ही गांववालों को नही सौंपा तो दोनों विभागों के खिलाफ शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जायेगी और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर निर्णय लेने के लिए बड़ी पंचायत बुलाई जाएगी।


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार