
हेल्थ/उमा सक्सेना/- शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिया जाए, तो यह साधारण पानी की तुलना में ज्यादा लाभ देता है। गर्म पानी शरीर की सफाई, पाचन में सुधार और इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चलिए जानते हैं गर्म पानी पीने से मिलने वाले 11 बड़े फायदे।
पाचन और मेटाबॉलिक प्रक्रिया होती है मजबूत
सुबह हल्का गर्म पानी पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रहती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेजी से एक्टिव करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मददगार होता है।
शरीर की अंदरूनी सफाई में मदद
गर्म पानी शरीर में गर्मी बढ़ाकर पसीने के जरिए टॉक्सिन बाहर निकालता है। यह प्राकृतिक डिटॉक्स प्रक्रिया स्किन को साफ, चमकदार और हेल्दी बनाती है।
रक्त प्रवाह को बेहतर बनाए
गुनगुना पानी ऑक्सीजन के संचलन को तेज करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय संबंधी दिक्कतों का खतरा भी कम हो सकता है।
शरीर को बनाए रखता है हाइड्रेटेड
गर्म पानी का नियमित सेवन शरीर में नमी बनाए रखता है। इससे थकान, सुस्ती और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियाँ दूर रहती हैं।
वजन घटाने में करता है सहायक
खाली पेट गर्म पानी पीने से कैलोरी बर्न तेजी से होती है। यह फैट कटिंग में भी मदद करता है, इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह बेहद प्रभावी माना जाता है।
चेहरे पर लाता है नैचुरल ग्लो
गर्म पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और पेट भी साफ रहता है। इससे त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर हेल्दी ब्राइटनेस दिखने लगती है।
पीरियड्स के दर्द में राहत
मासिक धर्म के दौरान गर्म पानी पीने से मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दर्द में आराम मिलता है। यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक की तरह काम करता है।
तनाव और घबराहट कम करता है
गर्म पानी नर्वस सिस्टम को शांत कर देता है, जिससे तनाव, चिंता और बेवजह की घबराहट में काफी राहत मिलती है।
दांतों से जुड़ी परेशानी में फायदा
गर्म पानी पीने से दांतों में होने वाली सेंसिटिविटी व हल्के दर्द में आराम मिलता है। यह दांतों पर जमी मैल और पीलापन भी धीरे-धीरे कम करता है।
सर्दी-जुकाम में देता है राहत
ठंड के मौसम में गर्म पानी शरीर को अंदर से गर्म रखता है। खांसी-जुकाम, गले में खराश और कंपकंपी जैसी ठंडी बीमारियों में यह काफी आराम देता है।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण