खौफनाक मंजर: थाईलैंड में विमान हादसे का शिकार, समुद्र में गिरने का वीडियो वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खौफनाक मंजर: थाईलैंड में विमान हादसे का शिकार, समुद्र में गिरने का वीडियो वायरल

-हादसे में 5 लोगों की हुई मौत -पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए उड़ान पर था विमान परीक्षण

बैंकॉक/सिमरन मोरया/- थाईलैंड में पुलिस का एक छोटा विमान हादसे का शिकार होने के बाद समुंदर में जा गिरा। हादसे की वजह से विमान में सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने बताया कि हुआ हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल से मिली तस्वीरों में ‘वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ विमान नजर आ रहा है।

विमान में सवार थे पुलिस अधिकारी
प्राचुआब किरी खान प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विमान हुआ हिन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अर्चायोन ने बताया कि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अर्चायोन ने कहा कि अधिकारी विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ से डाटा सहित अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं।

थाईलैंड में हुआ बड़ा विमान हादसा
बता दें कि, थाईलैंड में 11 सितंबर 1998 को बड़ा विमान हादसा हुआ था। यह हादसा तब  हुआ था जब थाई एयरवे इंटरनेशनल की फ्लाइट 261 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान बैंकॉक से सूरत थानी जा रहा था। विमान में कुल 146 लोग सवार थे, जिनमें से 101 यात्रियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना थाईलैंड के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक मानी जाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox