खेलो इंडिया पैरा गेम्स का लोगो और शुभंकर हुआ लॉन्च,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेलो इंडिया पैरा गेम्स का लोगो और शुभंकर हुआ लॉन्च,

-11 दिसंबर से दिल्ली में होगा आयोजन, बहादुरगढ से फिट इडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर व डा किरण छिल्लर हुए शुभारम्भ मे शामिल

नई दिल्ली/- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को खेलो इंडिया पैरा-गेम्स के पहले संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया गया, जिसमे बहादुरगढ से फिट इंडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर और डा किरण छिल्लर को बुलाया गया। पावर लिफ्टर हेमलता जागिर, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, हॉकी खिलाड़ी और कोच रानी रामपाल सहित कई खिलाड़ी शामिल हुए।

इस अवसर पर बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के संचालक दीपक छिल्लर ने बताया कि खेलो इंडिया एक क्रांति बन चुकी है। खेलो इंडिया पैरा-गेम्स देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 1350 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया इंडिया यूथ गेम्स, विंटर गेम्स या आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्बोधन मे कहा कि आप चाहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को देखो या विंटर गेम्स को इनसे हमें काफी एथलीट मिले हैं। अब हम खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शुरुआत कर रहे हैं ताकि पैरा एथलीटों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल सके। जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और टॉप्स का हिस्सा बन सकें। टूर्नामेंट में 300 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आम और पैरा एथलीटों में कोई अंतर नहीं करती। आम खिलाड़ियों को जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहीं सुविधाएं पैरा एथलीटों को भी मिल रही हैं।

खेलो इंडिया को घर-घर में जाना जाता है। खेलो इंडिया अब योजना से एक आंदोलन में तब्दील हो चुका है। पिछले कई वर्षों से इसमें पैरा गेम्स की कमी महसूस हो रही है। वर्ष 2018 से अब तक 11 खेलो इंडिया गेम्स हो चुके हैं। इनमें पांच खेलो इंडिया गेम्स, तीन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और तीन खेलो इंडिया विंटर गेम्स शामिल हैं।
         10 से 17 दिसंबर तक पहले खेलो इंडिया पैरा खेल नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के तीन स्टेडियम में कुल सात स्पर्धाएं खेली जाएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox