हिमवीरों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों के इस्तेमाल पर दिया जोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमवीरों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों के इस्तेमाल पर दिया जोर

-सेना/अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव जी द्वारा बीटीसी, आईटीबीपी, भानू, पंचकूला में मिलेट प्रदर्शनी का किया उदघाटन

पंचकुला/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियर्सवेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस विशेष मौक़े पर श्री एपीएस निम्बाडिया जी आईजी बीटीसी आईटीबीपी द्वारा पूर्व अर्ध सैनिकों को बुला कर मान सम्मान दिया गया। एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन द्वारा पैरामिलिट्री जवानों के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

माननीय मंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में शहीद परिवारों को मिलने वाली एक्स ग्रेसिया राशी को 50 लाख से बढ़ा कर एक करोड़ रूपए करने का भरोसा दिया साथ ही अशोक चक्र, कीर्ति चक्र,शौर्य चक्र व अन्य वीरता पुलिस पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि में इजाफे की घोषणा की गई। पैरामिलिट्री जवानों द्वारा सरहदों की चाक चौबंद सुरक्षा से लेकर राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने, बाढ भूकंप में आम जान माल की सुरक्षा व चुनावों के दौरान निष्पक्ष एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरा देश अर्ध सैनिक बलों का ऋणी हैं।
          ज्ञातव्य रहे कि पिछले 8 सालों से एसोसिएशन की सफल कोशिशों का सुखद परिणाम कि हरियाणा देश का पहला राज्य बना जहां पैरामिलिट्री परिवारों के कल्याण  हेतु अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का गठन हुआ। अब हरियाणा में अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों को भी वो सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जो सेना जवानों को मिलती हैं। महासचिव द्वारा मंत्री जी के सम्मुख पुरानी पैंशन बहाली का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया जिसके लिए माननीय मंत्री जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ज्ञापन भेजा जाए। एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा माननीय मंत्री जी को पैरामिलिट्री परिवारों की और से सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई गई और हरियाणा राज्य में सरकार द्वारा राज्य व जिला स्तर पर अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन के अनुमोदन की घोषणा के लिए कन्फेडरेशन की ओर से मंन्त्री जी को धन्यवाद दियाऔर आशा व्यक्त की कि श्री ओ पी यादव जी सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री द्वारा जल्दी ही अर्धसैनिक बलों की अन्य लंबित मांगों पर भी चुनावों से पूर्व त्वरित कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर आईटीबीपी जवानों द्वारा घुड़सवारी , श्वान दस्ता करतब,पीटी डिस्प्ले एवं महिला बैंड द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों व पेय पदार्थों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में महासचिव रणबीर सिंह, अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा, वीएस कदम कोषाध्यक्ष, बिशन सिंह, जिला सोनीपत अध्यक्ष कली राम, रणधीर सिंह,महाबीर सिंह, सुरेश हुड्डा, ओमप्रकाश पूनिया, रणधीर सिंह, ऋषिराज जी व हरियाणा कॉर्डिनेटर बलबीर सिंह धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox