खुशखबरीः प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को लेकर अब नही काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुशखबरीः प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को लेकर अब नही काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर

-दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपरलेस करने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक -दिल्ली वालों के लिए खुशखबरीः प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अब जल्द ही पेपरलेस हो जाएगा। जिसको लेकर लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस मुद्दे पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह महत्वपूर्ण घोषणा की। इस बैठक के दौरान दिल्ली के सभी 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बैठक में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, जनसेवा के कार्य, भूमि संबंधी विवादों, अतिक्रमण की स्थिति, भू-स्वामित्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन तैयारियों और राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और जनता से संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक सेवाओं की स्थिति, ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रगति, जन शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया, भू-अभिलेखों के डिजिटल करने और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सप्ताह में एक दिन जनसुनवाई कैंप :
सीएम ने कहा कि सभी जिलाधिकारी सप्ताह में एक दिन जन सुनवाई कैंप लगाएं। ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों को जारी करने में पाई जाने वाली अनियमितताओं की त्वरित जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 15 दिन के भीतर सभी जिलाधिकारी अपने कामकाज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को अपग्रेड किया जाए। सीएम ने कहा कि सभी सरकारी संपत्तियों जैसे फ्लाईओवर, रोड साइन, स्कूल बाउंड्री वॉल आदि से अवैध बैनर और पोस्टर को हटाया जाए। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ प्रॉपर्टी डिफिसमेंट एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox