कौन हैं उमर नजीर? जिन्होंने रणजी में रोहित शर्मा को 3 रन पर किया आउट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कौन हैं उमर नजीर? जिन्होंने रणजी में रोहित शर्मा को 3 रन पर किया आउट

मानसी शर्मा/-  भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 9 साल 3 महीने बाद रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए मैदान पर वापसी की। हालांकि, यह वापसी खास नहीं रही। रोहित पहली पारी में सिर्फ 3रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 19गेंदों का सामना किया और उमर नजीर मीर की गेंद पर पवेलियन लौटे।बता दें कि,रोहित ने उमर की गेंद को मिडविकेट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऑफ साइड में चली गई। विपक्षी कप्तान पारस डोगरा ने मिड-ऑफ से एक्स्ट्रा कवर की ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

उमर नजीर मीर ने मचाया धमाल

रोहित शर्मा को आउट करने के बाद उमर नजीर मीर ने मुंबई के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने हार्दिक तमोरे (7), कप्तान अजिंक्य रहाणे (12), और शिवम दुबे (0) को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

31वर्षीय उमर नजीर मीर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से आते हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम पेस बॉलर हैं। उमर ने अब तक 58फर्स्ट क्लास, 36लिस्ट-ए, और 24टी20मुकाबले खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 142, लिस्ट-ए में 54, और टी20में 32विकेट लिए हैं।

उमर का सफर: अंडर-19से देवधर ट्रॉफी तक

6फुट 4इंच लंबे उमर नजीर मीर को अक्टूबर 2018में देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया-C टीम में चुना गया था। हालांकि, उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला। उमर ने अंडर-19स्तर पर भी जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है।

मुंबई और जम्मू-कश्मीर का मुकाबला जारी

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच यह रणजी ट्रॉफी मुकाबला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खेला जा रहा है। फैंस की नजरें अब रोहित शर्मा की अगली पारी पर हैं। देखना होगा कि मुंबई की टीम इस मुकाबले में वापसी कर पाती है या नहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox