कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर एम्स निदेशक ने दी चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर एम्स निदेशक ने दी चेतावनी

-दूसरी लहर से ले सबक, स्वास्थ्य सिस्टम को करना होगा और मजबूत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह से देश में कोहराम मचाया है उसे देखते हुए एम्स निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने संभावित तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य सिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर देने की बात कही है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि हमे कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेकर तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करनी होगी तभी हम देशवासियों को सुरक्षित रख पायेंगे।
                        देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि दूसरी लहर के बाद अब हमें कोरोना की तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए तैयार होने की जरूरत हैं। ऐसे में ये देखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अब तक क्या नही कर पाये और आगे क्या अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ना होगा और ये देखना होगा कि हम कैसे अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत कर सकते हैं।
                    एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने जोर देकर यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को इसलिए दुरुस्त नहीं करना है, क्योंकि मौजूदा समय में महामारी चल रही है। हमें स्वास्थ्य सुविधाओं पर इसलिए भी ध्यान देना है क्योंकि पिछले 15 महिनों ने भविष्य के लिए हमें क्या दिखाया है, हमें महामारी और संक्रमण के लिए पहले से ही खुद को तैयार रखना होगा।
                    डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर पर लोगों को दवाई और इलाज की सुविधा देने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति को तैयार किया गया है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में भी, जिनको जरूरत है उन्हें बेहतर हेल्थकेयर सुविधाएं देना है। उन्होंने आगे कहा कि इस बदलते समय में, हमें हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुुविधाओं की बात करें, तो आयुष्मान भारत-पीएमजेवाई जैसे कदम से गरीब और पिछले लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं।

कोविन एप पर अबतक 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्ट्रेशन- डॉ. शर्मा
सीआईआई पब्लिक हेल्थ समिट में कोविन प्लेटफॉर्म के प्रमुख और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर आरएस शर्मा ने कहा कि सिर्फ पांच महीन में ही इस एप पर 300 मिलियन से ज्यादा रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन हो गया है। कोविन एप पर हर शख्स का डाटा सुरक्षित है। आधार कार्ड और यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म बनाने के बाद ही हमें कोविन एप जैसी एप बनाने का अनुभव मिला।
                  उन्होंने आगे कहा कि कोविन एप को लेकर लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और केंद्रीय एशिया के कम से कम 50 देशों में अपनी रूचि दिखाई है। प्रधानमंत्री ने हमें इस एप के ओवन सोर्स को बनाने की मंजूरी दे दी है और कहा कि जो देश इसे लेना चाहते हैं, उसे मुफ्त में दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि हम पांच जुलाई को वैश्विक कॉन्क्लेव करने वाले हैं, जहां हम दुनिया को बताएंगे कि ये सिस्टम कैसे काम करता है और कैसे इसे तैयार किया गया है। कनाडा, मेक्सिको और दूसरे देशों से इस एप में खासा रुचि दिखाई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox