कूड़ो के अंबार से सड़क जाम एवमगंदगी से बेहाल लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए सोलंकी ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया।

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कूड़ो के अंबार से सड़क जाम एवमगंदगी से बेहाल लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए सोलंकी ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया।

मानसी शर्मा /- मधु विहार एवम आस पास के इलाकों से बाहर निकलने वाला एक मात्र प्रमुख रास्ता जो आदर्श अपार्टमेंट एवम पालम नाले के बीच से निकलता है चंद नासमझ लोगों के द्वारा कूड़ा डाले जाने से स्थिति नारकीय हो गई है। एमसीडी द्वारा बार बार साफ करबाए जाने के बावजूद ऐसे सफाई नापसंद लोग कूड़े डाल जाते है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे से लेकर मोटर सायकिल सवार एवम पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे है।
इन स्थितियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन को ज्ञापन दिया ताकि इस रास्ते की सफाई हो सके। उन्होंने बार बार उपायुक्त, नगर निगम को निवेदन भी किया है जिसके अंतर्गत वे औचक निरीक्षण भी कर चुके है। अब श्री सोलंकी ने निगम आयुक्त नजफगढ़ जोन से निवेदन किया है कि यहां पर निगम की ओर से एक बोर्ड लगाया जाय जिसमे लिखा हो कि यहां कूड़ा डालने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी एवम पकड़े जाने पर वे दंडित भी किए जायें ताकि यहां की स्वच्छता बरकरार रह सके।
सोलंकी ने उपायुक्त से आरडब्ल्यूए के साथ एक संवाद के लिए आमंत्रित भी किया जिसे उपायुक्त महोदय ने स्वीकार करते हुए जल्द ही करने को कहा। आरडब्ल्यूए की तरफ से सोलंकी ने उपायुक्त महोदय का धन्यवाद किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox