कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की बर्बर हत्या, निहंगों पर शक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की बर्बर हत्या, निहंगों पर शक

-पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड पर लटकाया, पुलिस मौके पर जांच में जुटी -भाजपा ने साधा टिकैत पर निशाना, किसान संगठन ने कहा मामले की हो जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कुंडली बॉर्डर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है। उसे घसीटा भी गया है। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है फिर भी निहंगों पर इस बर्बर हत्या का शक जताया जा रहा है। वहीं अब इस हत्या को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। निहंगों ने सामने आकर यह बयान दिया है कि इस व्यक्ति ने गुरू साहब का अपमान किया है और ये काम एजेंसियां करा रही हैं। जबकि किसान संगठनों ने इस मामले की पूरी जांच करने व दोषियों को कड़ी सजा देने की पुलिस के सामने बात कही। वहीं भाजपा नेता ने किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला बोलते हुए कहा कि राकेश टिकैत के मॉब लिचिंग के बयान का यह नतीजा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।
                    शुक्रवार सुबह कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था। बाद में किसान नेताओं ने आकर शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। शव अर्धनग्न था और केवल सफेद पायजामा पहने था। बताया जा रहा है कि मृतक पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र हरनाम सिंह का है और वह तीन बेटियों का पिता था। फिलहाल उसकी पत्नी बेटियों सहित लखबीर से अलग रह रही है। पता लगा है कि लखबीर सिंह जब 6 माह का था तो हरनाम सिंह ने उसे गोद लिया था, जबकि रिश्ते में हरनाम सिंह उसके फूफा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।
                         वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने इस नृशंस हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना के दोनों पक्षों निहंग समूह/ग्रुप या मृतक व्यक्ति, का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षडयंत्र के आरोप की जांच कर आरोपियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह और योगेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी कानूनी कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन का मोर्चा सहयोग करेगा। लोकतांत्रिक और शांतिमय तरीके से चला यह आंदोलन किसी भी हिंसा का विरोध करता है। हालांकि एसकेएम ने इस घटना के लिए निहंगों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन डीएसपी हंसराज ने कहा है कि इस वारदात का ’जिम्मेदार कौन है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक वायरल वीडियो पर जांच हो रही है, अफवाहें चलती रहेंगी।’ इस बीच, तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पूरी घटना से खुद को दूर कर लिया है। किसान संगठन ने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार है।
                     उधर भाजपा अमित मालवीय ने किसान नेता राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि लखीमपुर खिरी में श्री टिकैत मॉब लिचिंग की वकालत नही करते तो आज यह घटना नही होती। यह उसी का नतीजा है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ निहंग हत्या की बात स्वीकार करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि इस युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी की है और उसकी सजा के तौर पर हत्या की गई है। हालांकि इन वीडियोज की पुष्टि नहीं की जा सकती है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से निहंगों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन यह जरूर कहा है कि हम वायरल वीडियोज की जांच कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox