किरण चौधरी ने भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किरण चौधरी ने भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

-सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

हरियाणा/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल हुए किरण चौधरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। किरण चौधरी ने कहा कि मैं सबसे पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, मनोहर लाल खट्टर, जे.पी. नड्डा और नायब सिंह सैनी समेत सभी विधायकों का धन्यवाद करती हूं।

राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से भाजपा की उम्मीदवार किरण चौधरी ने कहा, “हमारे परिवार का भाजपा के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि हमेशा से मैंने बहुत ईमानदारी और नीयत के साथ काम किया है और आने वाले समय में भी मैं राज्यसभा में हरियाणा के सभी विषयों को उठाऊंगी।

सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं किरण चौधरी को (हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए) नामांकन दाखिल करने पर बधाई देता हूं, मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया, हमारे सभी विधायक यहां मौजूद हैं। अन्य विधायक ने भी उनका समर्थन किया है और नामांकन दाखिल किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox