‘कितने लोगों की मृत्यु हुई थी और भगदड़ का कारण क्या था’ अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘कितने लोगों की मृत्यु हुई थी और भगदड़ का कारण क्या था’ अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

मानसी शर्मा/- उत्तर प्रदेश के वाराणसी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जिस बजट ने नौकरी ना दी हो, किसानों की आय दोगुनी ना की है, जिस बजट से व्यापार ना बढ़ा हो। उस बजट में मायूसी थी और निराश किया। इस सरकार ने धोखा दिया है और जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का (वक्फ (संशोधन) विधेयक) बिल लाए हैं। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर उन्होंने कहा, “यह बहुत पहले होना चाहिए था।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर एक योगी सरकार पर तंज कसा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महाकुंभ की तैयारी को देश- दुनिया को दिखाना चाहती है, लेकिन वह यह नहीं बताना चाहती कि कुंभ में जो भगदड़ हुई थी उसमें वास्तविक रूप से कितने लोगों की मृत्यु हुई थी और भगदड़ का कारण क्या था।

उन्होंने कहा कि कुंभ में 100करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च करने की बात कही जा रही है, लेकिन कुंभ में पैसा कहां गया और उसकी तैयारी क्या की गई यह बताने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर बरसे पीएम मोदी सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने अमेरिका का दौरा किया। यह काफी अच्छी बात है, लेकिन यह दौरा तब अच्छा होगा जब अमेरिका से व्यापार भारत में आएगा। अमेरिका के हाथों में हमारा बाजार ना चला जाए, इसको भी देखना पड़ेगा। साथ ही डॉलर के मुकाबले रूपये के गिरते ग्राफ अखिलेश यादव ने कहा कि आपके पैसे की कीमत नहीं बची हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपये का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox