मानसी शर्मा /- दिल्ली में नवरात्रि के अवसर पर कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच विवाद उग्र रूप ले लिया, जो बाद में खून-खराबे तक पहुँच गया। दो समूह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, और तेज डीजे की आवाज के बीच विवाद बढ़ गया।
हमले में दो लोग घायल
इस झड़प के दौरान 26 वर्षीय विनोद कुमार और 29 वर्षीय मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
कन्हैया उर्फ विवेक, उम्र 21 वर्ष, 17 वर्षीय नाबालिग
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी