जैसलमेर/राजस्थान/अनीशा चौहान/– राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में की गई।
बिना अनुमति के पाकिस्तान की यात्राएं
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शकूर खान पिछले कुछ वर्षों में 6-7 बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और वह सरकारी अनुमति के बिना इन यात्राओं पर गया था। इससे एजेंसियों को उस पर शक हुआ और निगरानी शुरू की गई।
मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर, संदिग्ध गतिविधियों के सबूत
जांच एजेंसियों ने शकूर खान के मोबाइल फोन से कई पाकिस्तानी नंबर बरामद किए हैं। पूछताछ में वह इन नंबरों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सका।
सूत्रों के अनुसार, खान पर सीमावर्ती क्षेत्रों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह जैसलमेर जिला कंट्रोल रूम में तैनात था, जिससे उसे गोपनीय सूचनाओं तक सीधी पहुंच थी।
हालांकि अभी तक उसके फोन से कोई सैन्य वीडियो या फोटो नहीं मिले हैं, लेकिन यह जरूर पाया गया है कि कई महत्वपूर्ण फाइलें डिलीट की गईं थीं। शकूर को अब आगे की पूछताछ के लिए जयपुर भेजा गया है।
बीजेपी का कांग्रेस पर हमला तेज
इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा “शकूर खान पर ISI के लिए जासूसी करने के पुख्ता सबूत हैं। वह कांग्रेस मंत्री का सहायक था और कई बार पाकिस्तान गया। यह कांग्रेस की पाकिस्तान-परस्ती का नया प्रमाण है।”
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उच्च मुख्यालय से मिले अलर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच में शकूर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता से करीबी संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही एजेंसियां उसके बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों और यात्रा विवरणों की गहन जांच कर रही हैं।
हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
सूत्रों की मानें तो इस मामले में और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है और अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। शकूर के संपर्कों और पिछले वर्षों की गतिविधियों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद