कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर, तेलंगाना के नए CM होंगे रेवंत रेड्डी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर, तेलंगाना के नए CM होंगे रेवंत रेड्डी

मानसी शर्मा /- पांच राज्यों में विधानसभा के चुनावों के नतीजे आ गए। जनता ने अपना जनादेश सुना दिया।तेलंगाना में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी के नाम को मंजूरी दे दी है। वह राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।

वहीं सीएम फेस को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इसका निर्णय भी ले लिया गया है। लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। ये बैठक दिल्ली में हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हुए।

इससे पहले तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने के। चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत हासिल कर सकी है। आठ सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की है। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox