
मानसी शर्मा /- संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान जम्मू कश्मीर से जुड़े दो अहम बिल पेश किए गए। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह की कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय से बहस हो गई।
बहस के दौरान अमित शाह ने ये तक कह दिया कि दादा आपकी उम्र हो गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में पुनर्गठन और आरक्षण पर दो संशोधन विधेयकों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आर्टिकल 370और 35ए को निरस्त करने की संवैधानिकता पर सवाल उठाया।
कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप
मनीष तिवारी ने साल 2018 में जारी राष्ट्रपति की उद्घोषणा का जिक्र किया और एक सेक्शन की ओर इशारा किया, जिसमें संविधान के आर्टिकल 3के सेक्शन 1और 2को खत्म करने का जिक्र था। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आर्टिकल 370को खत्म करने का विचार पूर्व राज्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा में शामिल किया गया था।
अमित शाह ने दिया जवाब
न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट केअनुसार मनीष तिवारी की टिप्पणियों पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि उद्घोषणा में सेक्शन एक आवश्यक कदम था, क्योंकि राज्य का बजट पारित करना तभी संभव होगा जब राज्य की विधानसभा भंग हो जाएगी। जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। वही तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने अनुच्छेद 370और 35ए को रद्द करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर जो नारा दिया था वह राजनीतिक नारा था। अभी वो बोल ही रहे थे कि गुस्से में लाल हुए अमित शाह खड़े हुए और कहा, “आपका बयान बेहद आपत्तिजनक है। दादा लगता है आपकी उम्र हो गई है।”
अमित शाह ने कहा, “अमित शाह ने लोकसभा में कहा, ”एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे कैसे हो सकते हैं? जिन लोगों ने ऐसा किया, उन्होंने गलत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ठीक किया. हम 1950से कहते रहे हैं कि देश में ‘एक प्रधान, एक निशान, एक विधान’ होना चाहिए और हमने ऐसा किया।”





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ