करवा चौथ पर सास की सरगी की थाली पूरा दिन बहु को रखेगी उर्जावान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करवा चौथ पर सास की सरगी की थाली पूरा दिन बहु को रखेगी उर्जावान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वैसे तो करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में होता है। इस दिन महिलाए अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत करती हैं और रात में चंद्रमा को जल देकर ही कुछ खाती-पीती हैं। हालांकि कई जगह महिलाएं पहली रात को मिठाई खाकर अगले दिन व्रत शुरू करती हैं। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में सरगी की परंपरा चलती है। ये सरगी सास अपनी बहु को देती है। सरगी की इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने के कई ऐसे समान होते हैं, जिसको खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर पूजा करती हैं।
          अगर आपके घर पर करवा चौथ के व्रत में सरगी की परंपरा है तो इस थाली में कुछ ऐसे खाने के सामान को शामिल करें, जिसके सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगी। इन सामानों में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

मेवा-
कई मेवा ऐसे होते हैं, जिन्हें खाली पेट खाना काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में बादाम, अंजीर, मखाने, अखरोट को सरगी में खा सकते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति बरकरार रहेगी।


केला-
केला एक ऐसा फल है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक कुछ खाने की जरूरत नहीं लगती। ऐसे में सरगी में केले को जरूर शामिल करें।


बर्फी-
दूध से बनीं बर्फी खाकर आप अपने व्रत की शुरुआत कर सकती हैं। इसे खाकर बादाम का दूध पीने से आपका पेट भर जाएगा, जिसके बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगेगी।


नारियल पानी-
नारियल पानी में कई तत्व ऐसे पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। अगर आप सरगी में इसका सेवन करेंगी तो आपको लंबे समय तक प्यास नहीं लगेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox