‘आपकी पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं’, सिखों को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर ने कही बड़ी बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘आपकी पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं’, सिखों को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर ने कही बड़ी बात

-हाल ही में सिखों को लेकर यूएस में बढ़ी घृणा, अपराध और हमलों को लेकर कही

देश-विदेश/वाशिंगटन/- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सिख समुदाय के खिलाफ हाल के हमलों और घृणा अपराध को देश पर ‘धब्बा’ बताया। उन्होंने कहा कि सिख पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं होता, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सिख समुदाय की रक्षा करने और लोगों को सिख धर्म के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया।

आप आतंकवादी नहीं, बल्कि…
एडम्स साउथ रिचमंड हिल के क्वींस इलाके में बाबा मक्खन शाह लुबाना सिख सेंटर में सिख समुदाय के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आप आतंकवादी नहीं, बल्कि रक्षक हैं। पूरे शहर को यह बताने की जरूरत है। हमारे युवाओं, हमारे वयस्कों को यह जानने की जरूरत है।’
          उन्होंने कहा, ‘आपकी पगड़ी का मतलब आतंकवाद नहीं। इसका मतलब रक्षा, इसका मतलब समुदाय, परिवार, विश्वास, शहर, हमारे लिए इसका मतलब एक साथ आने से है। हम आपके साथ मिलकर इस धारणा को बदल देंगे। हम एक साथ यह कर सकते हैं।’
एडम्स और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने सिखों के खिलाफ घृणा अपराध और हमले की हाल की घटनाओं के बाद रविवार को यहां सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

इन लोगों पर हो चुके हैं हमले
न्यूयॉर्क में 15 अक्तूबर को 19 वर्षीय सिख युवक उस समय हमले का शिकार हुआ था, जब वह रिचमंड हिल में बस से गुरुद्वारे जा रहा था।
इसके कुछ दिन बाद 66 वर्षीय जसमेर सिंह पर उस समय हमला किया गया था, जब उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox