
चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर वहां के आठ शहरों से भारत विरोधी साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है। कनाडा के कुछ गुरुद्वारों का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थकों और करीबियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। विदेश में छिपे आतंकी भी पंजाब में माहौल बिगाड़ने की लगातार फिराक में हैं।
राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों ने कनाडा के उस शहर का भी जिक्र किया है, जहां आतंकी निज्जर की हाल ही में हत्या की गई थी। कनाडा के कुछ शहरों में भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाते रहे हैं। एजेंसियों ने कहा कि उक्त शहरों में आतंकियों व खालिस्तान समर्थकों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ धार्मिक स्थलों की प्रबंधक समितियां भी इनकी मदद कर रही हैं। एजेंसियों ने ऐसे गुरुद्वारा प्रबंधकों की सूची भी तैयार की है। भारत में उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों पर नजर रखने के लिए इस सूची को पंजाब सरकार के साथ साझा किया है।
खुफिया एजेंसियों की तरफ से यह भी कहा गया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिस त्रूदो के खालिस्तान समर्थकों के पक्ष में दिए गए बयान के बाद से सर्रे, ब्रैंपटन, वैंकूवर में भारत विरोधी प्रचार में तेजी आई है। एजेंसियों ने जानकारी दी है कि खालिस्तान की मुहिम को हवा देने के लिए कनाडा के कुछ शहरों में फिर रेफरेंडम कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भी कनाडा में धर्म की आड़ लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। वहीं, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के एक अधिकारी के अनुसार, कनाडा के आठ शहरों में आने-जाने वाले जिन खालिस्तानियों के नाम सामने आए हैं, उनके करीबियों की निगरानी शुरू की जा रही है।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक