कटरीना कैफ ने दी खुशखबरी, पति विक्की संग शेयर की तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कटरीना कैफ ने दी खुशखबरी, पति विक्की संग शेयर की तस्वीर

-आधिकारिक तौर पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी और पति विक्की कौशल की एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर यह बड़ी खबर अपने प्रशंसकों को दी। तस्वीर में कटरीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी का एक नया और बेहद खास चैप्टर शुरू होने जा रहा है। इस पोस्ट के बाद फैन्स और सेलेब्स दोनों ही खुशी से झूम उठे।

सेलेब्स और फैन्स की ओर से मिल रही बधाइयाँ
कटरीना और विक्की के इस ऐलान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें शुभकामनाएँ भेजीं। जान्हवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में कई बार “बधाई” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की, जबकि भूमि पेडनेकर ने दिल वाला इमोजी बनाकर कपल को आशीर्वाद दिया। हुमा कुरैशी समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी इस जोड़े के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। सिर्फ सितारे ही नहीं, बल्कि फैंस भी सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।

महीनों से चल रही थीं अटकलें
पिछले कुछ महीनों से कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज थी। कई बार उनके एयरपोर्ट लुक्स और पब्लिक अपीयरेंस के बाद नेटिज़न्स ने कयास लगाए थे कि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि उस समय इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब खुद एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करके इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है।

शादी के बाद नया सफर
गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक भव्य किले में सात फेरे लिए थे। यह शादी बेहद प्राइवेट रही थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड करती रहीं। शादी के बाद से ही यह जोड़ी अक्सर अपने खूबसूरत पलों को फैन्स के साथ साझा करती रही है।

जल्द माता-पिता बनेंगे कटरीना और विक्की
अब कटरीना और विक्की दोनों अपने जीवन के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। कपल के करीबी भी इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही माता-पिता की नई भूमिका निभाते नजर आएँगे।      

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox