नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- कभी आपने सोचा है कि जब हमें ठंड लगती है तो हमारा शरीर क्यों कांपने लगता है? यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे हम सभी सर्दियों के मौसम में अनुभव करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है? दरअसल, जब हम ठंडे वातावरण में होते हैं या बीमार होते हैं, तो हमारा शरीर अपने इंटरनल टेंपरेचर को मेनटेन रखने के लिए संघर्ष करता है। हमारी बॉडी एक तय तापमान पर स्वस्थ रहती है और जब यह तापमान कम होने लगता है, तो शरीर इसे बढ़ाने के कई तरीके अपनाता है। इनमें से एक तरीका है कंपकपी। आइए, विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
कंपकंपी क्यों होती है?
दरअसल, कंपकंपी हमारी बॉडी का एक ऑटोमेटिक रिस्पांस है। जब हमारा शरीर ठंड महसूस करता है, तो मस्तिष्क (ब्रेन) एक संदेश भेजता है जो मांसपेशियों को तेजी से सिकुड़ने और फैलने का काम करता है। यह तेजी से होने वाला कॉन्ट्रैक्शन और फैलाव ही कंपकंपी का कारण बनता है।
मानव शरीर एक खास तापमान पर काम करता है। यह तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस या 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है। चाहे बाहर की गर्मी हो या सर्दी, हमारा शरीर इस तापमान को बनाए रखने का प्रयास करता है। लेकिन जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है, तो यह हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में शरीर अपनी गर्मी बनाए रखने के लिए कंपकंपी की प्रक्रिया शुरू करता है।
कंपकंपी से कैसे पैदा होती है गर्मी?
मसल्स की एक्टिविटी: जब हमारी मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ती और फैलती हैं, तो यह एक फिजिकल एक्टिविटी की तरह होता है। इस दौरान शरीर में ऊर्जा का उपयोग होता है, जिससे गर्मी उत्पन्न होती है। यह गर्मी हमारे शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाने का काम करती है। कंपकपी के दौरान रक्त का प्रवाह भी बढ़ जाता है, जिससे शरीर के अंदरूनी हिस्सों को गर्म रखा जा सकता है।
जब हम ठंड में कांपते हैं, तो शरीर अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल फैट को बर्न करने में करता है। यही ऊर्जा शरीर के भीतर गर्मी को उत्पन्न करती है और शरीर के तापमान को सामान्य स्तर तक लाने की कोशिश करती है।
कुल मिलाकर, कंपकंपी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए होती है और यह शरीर को ठंड से बचाने का एक प्राकृतिक तरीका है।


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक