मानसी शर्मा /- हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर जाकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स केवल 20 अंकों के फासले से 85000के रिकॉर्ड हाई को पार करने में विफल रहा तो निफ्टी 44 अंकों से 26000 के ऐतिहासिक हाई को छूने में पीछे छूट गया। हालांकि बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 384 अंकों के उछाल के साथ 84,928 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148 अंकों के उछाल के साथ 25,939 अंकों पर बंद हुआ है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज