नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई समेत विभिन्न वित्तीय नियामकों को ऑनलाइन एप के जरिये अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। उनका मानना है कि इन एप ने कई उधारकर्ताओं से पैसे ठगे हैं।

सीतारमण ने बुधवार को ‘वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद’ (एफएसडीसी) की 28वीं बैठक में कहा, घरेलू और वैश्विक व्यापक वित्तीय स्थिति को देखते हुए उभरते जोखिमों का पता लगाने के लिए वित्तीय नियामक निरंतर निगरानी बनाए रखने के साथ सक्रिय रहें। बैठक के बाद जारी बयान के मुताबिक, बैठक में गांधीनगर के गिफ्ट सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनाने के लिए चल रहे अंतर-नियामकीय समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इन मुद्दों में एकसमान केवाईसी मानदंड तय करना, वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी रिकॉर्ड की अंतर-उपयोगिता और केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण व डिजिटलीकरण शामिल है। इससे पहले सरकार ने दिसंबर में संसद को बताया था कि गूगल ने अप्रैल, 2021 और जुलाई, 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से धोखाधड़ी में लिप्त 2,500 से अधिक कर्ज वितरण एप को निलंबित किया है।
बैठक में आरबीआई गवर्नर, सेबी प्रमुख, इरडा चेयरमैन, भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड के प्रमुख समेत अन्य मौजूद रहे।


More Stories
प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार