ऑनलाइन एप से अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगेगी लगाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑनलाइन एप से अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगेगी लगाम

-निर्मला सीतारमण ने वित्तीय नियामक को दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई समेत विभिन्न वित्तीय नियामकों को ऑनलाइन एप के जरिये अनधिकृत कर्ज बांटने पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। उनका मानना है कि इन एप ने कई उधारकर्ताओं से पैसे ठगे हैं।

सीतारमण ने बुधवार को ‘वित्तीय स्थिरता व विकास परिषद’ (एफएसडीसी) की 28वीं बैठक में कहा, घरेलू और वैश्विक व्यापक वित्तीय स्थिति को देखते हुए उभरते जोखिमों का पता लगाने के लिए वित्तीय नियामक निरंतर निगरानी बनाए रखने के साथ सक्रिय रहें। बैठक के बाद जारी बयान के मुताबिक, बैठक में गांधीनगर के गिफ्ट सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को दुनिया के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में से एक बनाने के लिए चल रहे अंतर-नियामकीय समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

         इन मुद्दों में एकसमान केवाईसी मानदंड तय करना, वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी रिकॉर्ड की अंतर-उपयोगिता और केवाईसी प्रक्रिया का सरलीकरण व डिजिटलीकरण शामिल है। इससे पहले सरकार ने दिसंबर में संसद को बताया था कि गूगल ने अप्रैल, 2021 और जुलाई, 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से धोखाधड़ी में लिप्त 2,500 से अधिक कर्ज वितरण एप को निलंबित किया है।
          बैठक में आरबीआई गवर्नर, सेबी प्रमुख, इरडा चेयरमैन, भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड के प्रमुख समेत अन्य मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox