एशिया कप से पहले संजू सैमसन की बिगड़ी तबीयत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पत्नी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अनीशा चौहान/-   भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी चारुलता रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि 19 अगस्त को बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। लेकिन टूर्नामेंट से पहले सैमसन की तबीयत को लेकर आई खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

फैंस की बढ़ी चिंता
चारुलता रमेश ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर संजू सैमसन की अस्पताल से तस्वीर साझा की। इस पोस्ट ने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया, क्योंकि एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह खबर बड़ा झटका हो सकती है। फैंस सोशल मीडिया पर संजू की जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट मांग रहे हैं।

पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी
चारुलता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर 3 बजे संजू अस्पताल में थे। इसके बावजूद वे उसी रात केरल क्रिकेट लीग 2025 के मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए मैदान पर उतरे। इस मैच में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स को 20 ओवर में 97 रनों पर समेट दिया और फिर 49 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में सैमसन के बड़े भाई सैली विस्वनाथ ने 30 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि संजू बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने पूरी फील्डिंग की और एक रनआउट में अहम योगदान दिया।

एशिया कप में संजू की फिटनेस पर सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संजू सैमसन एशिया कप 2025 तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। उनकी मौजूदगी भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। फैंस और क्रिकेट जगत दोनों ही चाहते हैं कि संजू जल्द ठीक होकर टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox