नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली में एमसीडी चुनाव हो चुके हैं और परिणाम भी सामने आ गये है। हालांकि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ विजय हासिल की है लेकिन फिर भी कई विधानसभा ऐसी है जहां आप के दिग्गज नेता व कैबिनेट मंत्री होते हुए भी आम आदमी पार्टी को हार का मुह देखना पड़ा है। जी हां नजफगढ़ को दिल्ली देहात की राजनीति राजधानी माना जाता है और यहां से आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत है जो दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है लेकिन इस विधानसभा की चार पार्षद सीटों पर आप को हार का मुह देखना पड़ा है। या यूं कहें की नजफगढ़ की जनता ने आप के मंत्री को एमसीडी चुनाव में नकार दिया है।

चुनाव परिणामों के करीब 15 दिन बाद अब आम आदमी पार्टी में जीत का खुमार उतरा है और पार्टी कार्यकर्ता अब अपने-अपने क्षेत्र का राजनीतिक आंकलन कर रहे है। ठीक इसी तरह नजफगढ़ विधान सभा की चारों पार्षद सीटों पर मिली हार पर भी अब कार्यकर्ता मंथन में जुट गये हैं। कुछ कार्यकर्ता सिर्फ एक सीट को छोड़कर इस हार को हालांकि मामुली अंतर की हार बता रहे है तो कुछ इसे लेकर मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठा रहें है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सही मार्गदर्शन व दिशा निर्देश नही मिलने से हम सीटे हार गये। वहीं कुछ का कहना है कि पार्टी ने सही व्यक्तियों को उम्मीदवार नही बनाया जिसकारण हम हार गये हालांकि कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जोर लगाया और आम जन ने भी पूरा साथ दिया लेकिन उच्च नेतृत्व ने अपनी सही भूमिका नही निभाई। हर तरफ से रह-रहकर यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर मंत्री कैलाश गहलोत ने कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन क्यों नही किया।
आप मंत्री कैलाश गहलोत की कार्यशैली से असंतुष्ट कार्यकर्ता अब केजरीवाल का दरवाजा खटखटाने की बात भी कह रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ नेता पार्टी में अपनी ही राजनीति कर रहे है जो आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए ठीक नही होगा। इसलिए उच्च स्तर पर भी पार्टी नेताओं का इस पर मंथन करना होगा।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार