एटा में फर्जी वसीयत कांड, 17 लोगों पर केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एटा में फर्जी वसीयत कांड, 17 लोगों पर केस दर्ज

-महिला की जमीन हड़पी, पूर्व SDM-तहसीलदार पर केस

एटा/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की पुश्तैनी जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व एसडीएम और तहसीलदार सहित 17 तहसील राजस्व कर्मचारियों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से जिले भर के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटोटा का है। यहां पर एक महिला कंठश्री के फर्जी कागज बनाकर उसकी संपति हड़पने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए लगातार वरिष्ठ अधिकारीयों के कार्यालयों के खूब चक्कर काटे, लेकिन न्याय नहीं मिला। अंत में पीड़िता थक हारकर अब न्यायालय कि शरण में पहुंची है। पीड़िता ने न्यायालय से गुहार लगाते हुए तत्कालीन एसडीएम जलेसर महीपाल सिंह, तहसीलदार और लेखपाल महेश यादव सहित 17 लोगों पर मिली भगत का आरोप लगाया। पैतृक जमीन को हड़पने में सालिप्त सभी 17 लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार की।

मकान और जमीन पर कब्जा
कंठश्री ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की नामजद लोगों पर आरोप लगाते हुए न्यायालय को ये भी बताया है कि उसके पिता ने अपने जीवन काल में ही अपनी संपत्ति पीड़िता के नाम पर बसियत करदी दी थी। इसके बाबजूद भी दबंगो ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए राजस्व अधिकारीयों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कंठश्री का मकान और जमीन अपने नाम पर करा लिया है। न्यायालय ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी लिप्त लोगों को आरोपी बनाते हुए पुलिस को तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके जांच शुरू करदी है।

2016 में हुई थी कंठश्री के पिता की मौत
वर्ष 2016 में पीड़िता के पिता बनारसी लाल की मौतएत्मादपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरगा में उसके घर पर हो गई थी। पिता की मौत के बाद जब कंठश्री ने अपने पिता की संपत्ति के दस्तावेज देखे। वर्ष 2018 में उसको पता चला कि पिता की चल संपत्ति पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox