एक हफ्ते में दूसरी बार ठप हुआ एयरटेल नेटवर्क, देशभर में यूजर्स परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक हफ्ते में दूसरी बार ठप हुआ एयरटेल नेटवर्क, देशभर में यूजर्स परेशान

अनीशा चौहान/-   रविवार को भारती Airtel के लाखों यूजर्स को देशभर में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब नेटवर्क में बड़े पैमाने पर खराबी आई। सुबह 10:44बजे से शुरू हुई यह समस्या दोपहर 12:14बजे तक चरम पर पहुंच गई, जिसके चलते 7,000से अधिक यूजर्स कॉल करने या इंटरनेट इस्तेमाल करने में असमर्थ रहे। यह एक हफ्ते में दूसरा बड़ा नेटवर्क फेलियर है, क्योंकि 19 अगस्त को भी 3,500से ज्यादा यूजर्स ने ऐसी ही दिक्कतों का सामना किया था। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, कटक और पटना जैसे शहरों में इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर देखा गया। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, 52%यूजर्स को कॉलिंग में समस्या आई, 32%को इंटरनेट एक्सेस में दिक्कत हुई, और 17%ने पूर्ण नेटवर्क ब्लैकआउट की शिकायत की।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, कंपनी मौन

नेटवर्क ठप होने से गुस्साए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने X पर @airtelindia को टैग करते हुए लिखा, “मेरे इलाके में नेटवर्क पूरी तरह गायब है, ब्रॉडबैंड चल रहा है, लेकिन आपका सिस्टम जवाब नहीं दे रहा!” कर्नाटक के एक अन्य यूजर ने शिकायत की, “सुबह से न कॉल, न इंटरनेट, कुछ काम नहीं कर रहा। इसे जल्द ठीक करें!” इस आउटेज ने कामकाज, ऑनलाइन मीटिंग्स और डिजिटल पेमेंट्स को बुरी तरह प्रभावित किया। Airtel ने इसे “अस्थायी तकनीकी खराबी” बताते हुए कहा कि उनकी टीमें इसे ठीक करने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे एक घंटे बाद फोन रीस्टार्ट करें। यह दूसरा बड़ा आउटेज होने से यूजर्स में भरोसा कम हुआ है, और कंपनी से जल्द समाधान की उम्मीद की जा रही है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox